1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘2019 से 2026 तक 274 भगोड़ों की वापसी…’, अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

‘2019 से 2026 तक 274 भगोड़ों की वापसी…’, अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Amit Shah : गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि एनडीए ने विदेश से ज्यादा अपराधियों को लाने में सफलता हासिल की है।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Amit Shah : गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि एनडीए ने विदेश से ज्यादा अपराधियों को लाने में सफलता हासिल की है। 2019 से अब तक 274 अपराधियों को भारत लाया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि पुराने दिन गए, जब सिस्टम की खामियों का लाभ उठाकर अपराधी बच निकलते थे, नए कानून, नई संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से नया भारत सिस्टम की सभी खामियों को भर रहा है, ताकि सुरक्षा तंत्र को अभेद्य बनाया जा सके।

पढ़ें :- गृह मंत्री अमित शाह छात्रों और युवाओं पर की गई बर्बरता पर जवाब दें : खरगे

‘UPA सरकार के समय यह संख्या हर साल चार थी’

अमित शाह ने कहा कि एक मजबूत और सुरक्षित भारत के विजन के तहत, मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे भगोड़ों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। वे चाहे किसी भी देश में भागे हों, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के नए नजरिए की वजह से 2019 से अब तक 274 अपराधियों की वापसी सुनिश्चित हुई है, जबकि UPA सरकार के समय यह संख्या हर साल सिर्फ चार थी।

पढ़ें :- छात्र विधानसभा के करीब पहुंचे, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, प्रदर्शनकारियों ने किया रेन डांस

कई बड़े अपराधियों को भारत लाया गया। इसमें तहव्वुर हुसैन राणा, प्रभदीप सिंह और संजीव चावला आदि शामिल है। तहव्वुर हुसैन राणा मुंबई आतंकी हमलों का आरोपी है। प्रभदीप सिंह ड्रग्स सिंडिकेट और नार्को टेररिज्म से जुड़ा अपराधी है। संजीव चावला क्रिकेट मैच फिक्सिंग कांड का आरोपी है।

नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

पढ़ें :- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा...ऑलवेज चियर फोर भारत,' PM मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिले

 

 

 

 

 

पढ़ें :- 14वीं जेपीएससी पीटी रद्द, सरकार ने मान लीं कई मांगें, CGL एग्जाम कैंसिल नहीं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com