नई दिल्ली, 08 जुलाई। भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी के बीच अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव के साथ आया पानी लंगर और 25 टेंट बहा ले गया। इसमें कई यात्रियों के बहने की सूचना है। ख़बर लिखने तक 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। NDRF, SDRF समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ी तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।
पढ़ें :- मंगोलिया पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत
शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की घटना
गुफा के ठीक सामने लगे टेंट से लोगों को फौरन पहाड़ की ढलान तक सुरक्षित पहुंचाया गया।बताया जा रहा है कि शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने से पवित्र अमरनाथ गुफा के ऊपर बाईं ओर से अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया। उस दौरान बारिश की फुहार के बीच हजारों यात्री गुफा के ठीक सामने अपने टेंट में थे।
2 लंगर और 25 यात्री टेंट बहे
बताया जा रहा है कि कुछ यात्री रेनकोट पहने बाहर भी खड़े थे। बाढ़ का पानी गुफा के सामने समतल मैदान के बीच से बहने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पानी का तेज बहाव 2 लंगर और 25 यात्री टेंट को चपेट में ले चुका था। यात्रियों में भगदड़ मच गई। आपदा प्रबंधन दलों ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। बाढ़ से बचने के लिए यात्री टेंट छोड़ पहाड़ की ढलान पर चढ़ गए। कश्मीर जोन पुलिस के IG विजय कुमार ने बताया कि पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई है। तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
प्रशासन ने कहा- यात्री सुरक्षित जगह पर रुकें
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने सभी भक्तों से संयम रखने को कहा है। बोर्ड ने कहा है कि जिस स्थान पर भी यात्री हैं वो सुरक्षित जगह पर रुकें। सेना, NDRF समेत सभी अर्धसैनिक बल रेस्क्यू कर रहे हैं। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जागएा। डर का माहौल ना बनाए और सतर्क रहें।
#AmarnathYatra : NDRF, SDRF, BDF, सेना, JKP और श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा बचाव अभियान जारी है। PM और HM से बात की और उन्हें जानकारी दी। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। तीर्थयात्रियों को सभी जरुरी सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं: जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा pic.twitter.com/00OHJYOesD
— India Voice (@indiavoicenews) July 8, 2022
पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
गृहमंत्री ने उपराज्यपाल से की बात
गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अमरनाथ गुफा में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बारे में जानकारी ली। शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि NDRF, SDRF, BSF और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।
#JammuKashmir : केंद्रीय गृह मंत्री #AmitShah ने कहा, मैंने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से #Amarnath गुफा में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के संबंध में बात की है।
#NDRF, #SDRF, #BSF और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य कर रहे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। pic.twitter.com/TycaNGLuMm — India Voice (@indiavoicenews) July 8, 2022