1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Army Chief : लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे देश के अगले सेना प्रमुख, लेंगे सेना प्रमुख एमएम नरवणे की जगह

Army Chief : लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे देश के अगले सेना प्रमुख, लेंगे सेना प्रमुख एमएम नरवणे की जगह

मौजूदा सेना प्रमुख एमएम नरवणे 30 अप्रैल को अपना 28 महीने का कार्यकाल पूरा करेंगे। देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) पद के लिए सबसे आगे है एमएम नरवणे का नाम।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। थल सेनाध्यक्ष बनने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे। देश के मौजूदा थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 30 अप्रैल को अपना 28 महीने का कार्यकाल पूरा करेंगे। इस महीने के आखिरी में जनरल एमएम नरवणे की सेवानिवृत्ति के बाद ही मनोज पांडे कार्यभार संभालेंगे।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को सेना के वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के फैसले की घोषणा की है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र जनरल पांडे को दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स (द बाम्बे सैपर्स) में शामिल किया गया था। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ पल्लनवाला सेक्टर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली थी। ये ‘ऑपरेशन पराक्रम’ पश्चिमी सीमा पर सैनिकों और हथियारों की बड़े पैमाने पर लामबंदी, दिसंबर 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले के बाद चलाया गया था, जिसने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर ला खड़ा किया। पूर्वी कमान का कार्यभार संभालने से पहले वो अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ थे।

पढ़ें :- “₹7 की ब्लड टेस्ट और ₹25 की ECG!”- ख़ान सर का पटना अस्पताल: सस्ता इलाज, बड़ा मकसद

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे का सैन्य करियर

जनरल पांडे ने सेना के 43वें वाइस चीफ की कुर्सी 01 फरवरी, 2022 को संभाली थी। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने अपने 39 साल के सैन्य करियर में पश्चिमी थिएटर में एक इंजीनियर ब्रिगेड, LoC के साथ एक पैदल सेना ब्रिगेड, लद्दाख सेक्टर में एक पर्वतीय डिवीजन और उत्तर-पूर्व में एक कोर की कमान संभाली है। वो स्टाफ कॉलेज, किम्बरली (यूनाइटेड किंगडम) से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने आर्मी वार कॉलेज महू और दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) में हायर कमांड कोर्स में भाग लिया। जनरल पांडे ने पश्चिमी लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाके में एक माउंटेन डिवीजन और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ-साथ उत्तर-पूर्व में काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशंस क्षेत्र में भी एक कोर की तैनाती की कमान संभाली है।

CDS की कमान संभाल सकते हैं नरवणे

बतादें कि मौजूदा सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे इसी महीने 30 अप्रैल को अपना 28 महीने का कार्यकाल पूरा करेंगे। जनरल एमएम नरवणे की सेवानिवृत्ति के साथ मनोज पांडे थल सेनाध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। नरवणे नाम देश का दूसरा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) पद के लिए सबसे आगे है। CDS जनरल रावत का निधन होने के बाद चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CSC) का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के बाद से ही जनरल नरवणे को औपचारिक रूप से देश का अगला CDS बनाए जाने के संकेत दिए गए थे। अब उनकी सेवानिवृत्ति के बाद देश के अगले सीडीएस के रूप में जनरल नरवणे के नाम का औपचारिक रूप से ऐलान हो सकता है।

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com