Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दिल्ली से लौटने के बाद से ही एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं, आज वे बजट को लेकर दो बड़ी बैठकें करने वाले हैं, पहली बैठक 11 बजे सीएमओ में शुरू हो चुकी है, जिसमें स्वास्थ्य चिकित्सा क्षेत्र के विकास संबंधी परामर्श मांगे जाएंगे, इस बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी के अलावा चीफ सेक्रेटरी सुधांश पंत और चिकित्सा विभागके वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं।
पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, 'उड़ान' योजना भी लॉन्च
3 जुलाई से शुरू हो रहा है, नया बजट सत्र
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 3 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, इस दौरान 10 जुलाई को राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी प्रदेश की भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी, यह राजस्थान की 16वीं विधनसभा का दूसरा सत्र होगा, जिसके लिए राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपनी स्वीकृति दे दी है।
बता दे कि विधानसभा का यह सत्र पूरी तरह से पेपर लेस होने वाला है। इसी कड़ी में सत्र के सभी सदस्यों को उनकी सीट पर एक-एक टैबलेट मिलेगा, साथ ही राजस्थान के सभी विधायकों को डिजिटलाइजेशन के लिए जरूरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।