1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 28 फरवरी तक बरकरार रहेंगे कोविड प्रतिबंध

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 28 फरवरी तक बरकरार रहेंगे कोविड प्रतिबंध

कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे कोविड प्रतिबंधों को बढ़ाकर अब 28 फरवरी कर दिया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, विकास आर्य। दुनियाभर में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे कोविड प्रतिबंधों को 31 जनवरी से बढ़ाकर 28 फरवरी तक कर दिया गया है।

पढ़ें :- पांच साल में सात बार.... छूटे न टीका एक भी बार

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से बुधवार को जारी सर्कुलर के मुताबिक सक्षम प्राधिकार ने भारत आने वाली और यहां से जाने वाली सभी तय अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं के निलंबन को 28 फरवरी मध्य रात्रि तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

मालवाहक उड़ानों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा

यह निर्देश डीजीसीए की ओर से अनुमति प्राप्त मालवाहक और अन्य विशेष रूप से मंजूरी वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लागू नहीं होगा। साथ ही मामले के आधार पर कुछ तय मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति रहेगी।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ान सेवाओं को 31 जनवरी 2022 की मध्यरात्रि तक निलंबित किया गया था।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में रियल टाइम मॉनिटरिंग और जवाबदेही का राष्ट्रीय मानक स्थापित कर रहा डिजिटल सिस्टम

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 15 दिसंबर से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने की तैयारी थी। हालांकि उसी दौरान कोविड-19 महामारी के नए विकृत एवं अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रोन और उससे जुड़े मामलों में वृद्धि को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com