नई दिल्ली, 7 जुलाई 2022। Bhagwant Mann Wedding : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरप्रीत संग शादी के बंधन में बंध गये। इस समारोह में भगवंत मान और गुरप्रीत कौर के परिवार के केवल खास लोगों को ही बुलाया गया था। सुबह होते ही शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी। ये शादी सीएम भगवंत मान के चंड़ीगढ स्थित आवास पर हुई।
पढ़ें :- न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति समर्पित भारत बनाएंगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
आपको बता दें कि 48 साल के साल के भगवंत मान गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी शादी की है। गुरप्रीत कौर पेशे से एक डॉक्टर हैं। शादी समारोह के बाद उनकी तस्वीरे सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, सांसद राघव चड्ढा के अलावा पंजाब के कई दिग्गाज नेता मौजूद थे।
दुल्हन बन खूबसूरत दिखीं गुरप्रीत कौर
भगवंत मान की दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। उन्होंने अपनी शादी पर रेड कलर का हैवी एम्ब्रॉयडी वाला लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने ब्राइडल लुक के लिए गोल्डन कलर की ज्वैलरी पहनी हुई थी।
देखें शादी की कुछ फोटोज
पढ़ें :- तारातला हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 9 पहुंचा, बचाव कार्य जारी
– विवाह के लिए जाते भगवंत मान
– दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व सांसद राघव चड्ढा के साथ पंजाब सीएम
पढ़ें :- भारत जैसे देश में जिहाद की जरूरत नहीं, यह ईमान का देश : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी