मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

Rajasthan news:राजस्थान के भरतपुर जिले में लड़की के साथ छेड़छाड़,जमकर हुई फायरिंग,एक की मौत

इंडिया वॉइस

Girl molesting Case:राजस्थान के भरतपुर जिला में धनतेरस के पहले ही छाया मातम,लड़की के साथ छेडछाड़ के मामले में दो पक्षों में जमकर गोलीया चली,वहा झगड़ा देख रहे एक युवक(सरवन)की गोली लगने से मौत हो गयी है,और एक घायल हो गया है,घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है,इस घटना के बाद गांव मे तनाव फैल गया है,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर हालत को संभाल लिया है साथ ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

शेयर करें

Rajasthan news:राजस्थान के भरतपुर जिला में धनतेरस के पहले ही छाया मातम,लड़की के साथ छेडछाड़ के मामले में दो पक्षों में जमकर गोलीया चली,वहा झगड़ा देख रहे एक युवक(सरवन)की गोली लगने से मौत हो गयी है,और एक घायल हो गया है,घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है,इस घटना के बाद गांव मे तनाव फैल गया है,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर हालत को संभाल लिया है साथ ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

पुलिस के अनुसार वारदात डीग थाना इलाके के जाटोली थून गांव में शुक्रवार को हुई. बताया जा रहा है कि सुबह एक युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे. दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया. उसके बाद वहां दोनों पक्षों में हथियार निकाल लिए और जमकर फायरिंग हुई. इस दौरान वहां सड़क पर झाडू लगा रहा गांव का ही हरिजन सरवन सिंह झगड़ा देखने लग गया. फायरिंग में एक गोली सरवन को और एक अन्य युवक को लग गई.

इनमें से सरवन की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. फायरिंग में युवक की मौत के बाद वहां अफरातफरी मच गई और तनाव फैल गया. घटना की सूचना पर डीग सदर थाना पुलिस समेत कई थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा और हालात को संभाला. बाद में पुलिस ने सरवन के शव को कब्जे में उसे स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.पुलिस ने सरवन के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है
पुलिस के उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है.

शेयर करें