1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. MP News: भोपाल में हिट एंड रन का दिल दहलाने वाला हादसा, गाड़ी चोरो ने पीछा कर रहे दो युवको को कुचला,मौके पर दोनों की मौत

MP News: भोपाल में हिट एंड रन का दिल दहलाने वाला हादसा, गाड़ी चोरो ने पीछा कर रहे दो युवको को कुचला,मौके पर दोनों की मौत

Big accident: मध्य-प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल दहलाने वाला घटना सामने आया है,भोपाल में गाड़ी चोरी करके भाग रहे आरोपियों का पीछा कर रहे दो युवको को आरोपियों ने रौंद दिया,इस घटना के बाद दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई,वाहन चोर वाहन को छोडकर भाग निकले,इस मामले में पुलिस अब तमाम फॉरेंसिक सबूत जुटाकर आरोपियों की तलाश कर रही है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bhopal News: मध्य-प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल दहलाने वाला घटना सामने आया है,भोपाल में गाड़ी चोरी करके भाग रहे आरोपियों का पीछा कर रहे दो युवको को आरोपियों ने रौंद दिया,इस घटना के बाद दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई,वाहन चोर वाहन को छोडकर भाग निकले,इस मामले में पुलिस अब तमाम फॉरेंसिक सबूत जुटाकर आरोपियों की तलाश कर रही है,हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. हिट एंड रन की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए. पुलिस आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है.

पढ़ें :- चिता पर लेटी आदिवासी महिलाएं: Ken-Betwa River Linking Project के खिलाफ उग्र विरोध

 
यह घटना अवधपुरी बाईपास पर हुई है,एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक की पहचान दीपक और राज के रूप में हुई है. दोनों युवक शमशाबाद के रहने वाले थे. एक युवक प्राइवेट जॉब करता है और दूसरा युवक स्टूडेंट था,युवक के परिवार वालों ने बताया कि राज और दीपक ने फोन पर यह भी बताया था कि जब उन्होंने लोडिंग गाड़ी चोरी कर भाग रहे आरोपियों का पीछा कर उन्हें गाड़ी रोकने के लिए कहा तो वो और तेजी से भागने लगे. इस पर राज औऱ दीपक ने अपनी बाइक को लोडिंग गाड़ी के आगे अड़ा दिया. बस उसके बाद फोन कट गया. परिवार का कहना है कि उसी दौरान आरोपियों ने राज औऱ दीपक की गाड़ी को टक्कर मारकर रौंद दिया.

 
घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उनकी लोडिंग गाड़ी चोरी हो गई थी. उस गाड़ी को ढूंढने के लिए उनके घर से परिवार के 2 सदस्य राज और दीपक बाइक से गए थे. थोड़ी देर बाद राज और दीपक का फोन आया था और उन्होंने जानकारी दी थी कि चोरी गई गाड़ी का पता चल गया है और वह उस गाड़ी का पीछा कर रहे हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com