1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : बेरोजगारी, महंगाई से ध्यान भटका रही BJP सरकार, अखिलेश यादव ने जमकर साधा निशाना

UP : बेरोजगारी, महंगाई से ध्यान भटका रही BJP सरकार, अखिलेश यादव ने जमकर साधा निशाना

बीते दिन इटावा में मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा यह सरकार झूठ पर चल रही है।

By up bureau 

Updated Date

इटावा। बीते दिन इटावा में मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा यह सरकार झूठ पर चल रही है।

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी

अखिलेश यादव ने कहा, हाथरस घटना को लेकर कहा कि सरकार के ऊपर लागये आरोप बीजेपी के लोग आपका व जनता का मजाक उड़ा रहे है। बेरोजगारी, मंहगाई पेट्रोल की बढ़ते कीमतों पर जितने भी सवाल है, उसपर सरकार ध्यान भटकाने का काम करती है।

सपा प्रमुख ने कहा, आतंकी हमलों में जवान शहीद हो रहे रहे हैं। खबरों के माध्यम से पता चला है कि, चीन भारत की जमीन कब्जा कर रहा है। इसपर सरकार कुछ नही बोलती।

उन्होंने कहा, हाईकोर्ट में कॉपियां बदल दी जा रही हैं। नौकरी में घोटाला हो रहा है। उन्होंने मणिपुर हिंसा में भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, हाथरस घटना में सरकार की नाकामी रही। यही कारण है कि सरकार ने अपने अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।

पढ़ें :- CM योगी ने किया आठ राज्यों से आए कलाकारों से संवाद, कहा - 'सांस्कृतिक एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com