नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी जितना समय रोज़ अपनी सरकार के भ्रष्टाचार की लीपापोती पर लगाती हैं अगर उतना समय अपने दिल्ली जल बोर्ड एवं लोकनिर्माण विभाग पर दें तो दिल्ली की जल सप्लाई एवं मल निकासी व्यवस्था सुधरेगी। साथ ही ही दिल्ली की सड़कों पर विकास भी दिखेगा।
पढ़ें :- दिल्ली में हीटवेव का कहर, सरकार की बड़ी योजना
श्री सचदेवा ने कहा कि केवल सुश्री आतिशी ही नहीं उनके मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल एवं अन्य पार्टी नेता कल से एक राग आलाप रहे हैं कि ED ने सांसद एनडी गुप्ता एवं केजरीवाल के सचिव विभव समेत 12 ठिकानों पर रेड की पर उन्हें कुछ नहीं मिला। यह आम आदमी पार्टी कि एक बना बनाया ढोल है जिसे बजा कर “आप” नेता समझते हैं कि वह दोषमुक्त हो गये हैं।
केजरीवाल के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है दिल्ली की जनता
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि छापों में क्या मिला या नहीं। यह ED बताएगी न कि सुश्री आतिशी। पर वह समझ लें कि जनता अब उनके छलावे में नहीं आएगी। दिल्ली की जनता अब केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और उनको सलाखों के पीछे देखना चाहती है।