Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने किए ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन

भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने किए ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन

By up bureau 

Updated Date

वृन्दावन। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी भाजपा नेता अपर्णा यादव शुक्रवार को वृंदावन पहुंची। सर्व प्रथम अपर्णा ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर सेवायत गोस्वामी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन अर्चन किया।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

इसके बाद पत्रकारों से रूबरू हुई अपर्णा ने कहा की सनातन संस्कृति और भारतीय परंपरा और सभ्यता को जब तक आगे नही बढ़ाएंगे, बच्चो में अच्छे संस्कार नहीं डालेंगे,तब घटना क्रम नही रुकेंगे।इसलिए हमे बच्चो को संस्कारवान बनाकर भगवान के प्रति आस्था से जोड़ना होगा।इसके अलावा अपर्णा ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए अन्य सवालो के भी जवाब दिए। इस दौरान सेवायत गोस्वामियों ने उन्हे ठाकुर जी की प्रसादी व अंग वस्त्र भेट किए। इस दौरान भाजपा कार्यकताओं द्वारा अपर्णा यादव का पटुका व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Advertisement