धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र के मरौद गांव में रविवार को भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह रॉड और लाठी से लैस 8 से 10 लोगों ने भाजपा नेता चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी के घर में घुसकर हमला कर दिया।
Updated Date
धमतरी। धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र के मरौद गांव में रविवार को भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह रॉड और लाठी से लैस 8 से 10 लोगों ने भाजपा नेता चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी के घर में घुसकर हमला कर दिया।
हमलावरों ने बुरी तरह पति और पत्नी पर लाठी-डंडे बरसाए। घायल पति-पत्नी को धमतरी डीसीएच हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया, लेकिन चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। मृतक की घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी है।
बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के चलते मृतक का उसके भाइयों से पहले भी झगड़ा हो चुका था। घायल पत्नी ने कहा कि हमला करने वालों में उसके दो देवर और उसके साथ कई बाहरी लोग शामिल थे। पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।