Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VEDIO : बीजेपी नेता के बेटे ने घर में घुस कर बुजुर्ग पर बरसाए थप्पड़, पत्नी की बांह मरोड़ी

VEDIO : बीजेपी नेता के बेटे ने घर में घुस कर बुजुर्ग पर बरसाए थप्पड़, पत्नी की बांह मरोड़ी

By up bureau 

Updated Date

बिजनौर। यूपी के बिजनौर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक स्थानीय बीजेपी नेता बीरबल सिंह के बेटे ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी नेता बीरबल सिंह के बेटा अभिनव सिंह 70 साल के बुजुर्ग और उनकी पत्नी को बेरहमी से थप्पड़ मार रहा है। घटना 23 जुलाई की है। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद घटना का खुलासा हुआ है। वीडियो के अनुसार अभिनव सिंह पहले बुजुर्ग को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। इस दौरान बुजुर्ग की पत्नी बीच -बचाव करती है तो अभिनव सिंह उसकी भी पिटाई कर देता है।

इस दौरान कई लोग आ गए और बीच-बचाव करते हुए बुजुर्ग को घर से ले गए। वीडियो को देखकर लोगों में काफी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग एक रिटायर बैंकर है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग को क्यों पीटा जा रहा था? वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर पुलिस और प्रशासन से युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। कुछ यूजर ने इसे गुंडागर्दी करार दिया। बता दें कि बीरबल सिंह का बेटा अभिनव सिंह आर्मी में डाॅक्टर है।

Advertisement