बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश की शादी 25 जनवरी को जयपुर की रिद्धि से होगी. जेपी नड्डा आज 23 जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे. उसके बाद जेपी नड्डा अगले तीन दिन जयपुर में ही स्टे करेंगे. उनके बेटे हरीश की शादी जयपुर की रिद्धि से हो रही है. इसलिए 25 जनवरी तक नड्डा अपने बेटे हरीश की वेडिंग सेरेमनी के फंक्शंस अटैंड करेंगे.26 जनवरी को जयपुर से उनका परिवार बहू रिद्धि के साथ ही विदाई लेगा.
पढ़ें :- SIR विवाद पर घिरा चुनाव आयोग, CEC ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के सवाल
राजमहल पैलेस में होगी शादी
25 जनवरी को जेपी नड्डा के बेटे हरीश की शादी रॉयल अंदाज में जयपुर के ‘राजमहल पैलेस होटल’ में होगी. इसलिए 23 जनवरी की शाम बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के बाद नड्डा तीन दिन जयपुर में शादी समारोह की रस्मों को अटैंड कर पिता और समधि का फर्ज निभाएंगे. 23 से 25 जनवरी तक उनका जयपुर में ही ठहरने का प्रोग्राम है. 25 जनवरी को नड्डा के बेटे की शादी जयपुर की रिद्धि से होगी.
दोनों बेटों की शादी हुई है राजस्थान से
नड्डा के छोटे बेटे हरीश और रिद्धि की शादी में कई बिजनेसमैन, नेता जयपुर आएंगे. शादी में राजस्थान बीजेपी सीनियर लीडर, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपनेता राजेंद्र राठौड़, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सीपी जोशी, बालकनाथ, समेत कई सांसद शामिल होंगे. इनके अलावा शादी में नेता और कई बिजनेसमैन भी शामिल होंगे.
पढ़ें :- दो दिन का बड़ा मंथन... रिपोर्ट कार्ड से भविष्य के रोडमैप तक, PM मोदी के साथ मंत्रियों की चिंतन बैठक आज से
होटल इंडस्ट्री बिजनेसमैन रमाकांत शर्मा की बेटी हैं रिद्धि
रिद्धि जयपुर के एक होटल ग्रुप से जुड़े नामी बिजनेसमैन रमाकांत शर्मा की बेटी और उमा शंकर शर्मा की पोती हैं. 24 और 25 जनवरी को शादी समारोह की अलग-अलग रस्में होंगी. 25 जनवरी की शाम वेडिंग सेरेमनी है. शाम पौने 7 बजे से बारात स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है. जबकि रात 8 बजे से वेडिंग रिसेप्शन कार्यक्रम रहेगा. देर रात तक शादी का जश्न और डिनर पार्टी का प्रोग्राम है .