रांची, 28 अप्रैल 2022। झारखंड में सियासी माहौल इन दिनों सातवें आसमान पर है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है। सरकार के मंत्री अपने अपने बयानों की वजह से विपक्ष के घेरे में आ चुके हैं। सूबे के सीएम हेमंत सोरेन का माइनिंग लीज का मामला हो या उनके व रिश्तेदारों के नाम पर अवैध संपत्ति रखने के मामला हर मुद्दे पर सरकार घिरती नजर आ रही है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बीते दिनों सीएम हेमंत सोरेन व उनके करीबियों पर शेल कंपनी में निवेश के आरोप संबंधित मामले पर अपने ट्विटर अकाउंट से हमला बोला था। ठीक इसी तरह उनके अक्रामक तेवर अन्य मंत्री के खिलाफ भी दिख रहे हैं। कुछ दिनों से वह सरकार की गलतियों को एक एक कर उजागर करते और उन पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहें।
पढ़ें :- फाइलों की राजनीति: ED की रेड, ममता की एंट्री और सत्ता का खुला टकराव
हेमंत सोरेन व उनके करीबियों के खिलाफ खड़े हुए निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सूबे की हेमंत सरकार पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री जी और कुनबा का काला चिट्ठा खुलता नज़र आ रहा है और बहुत जल्द इसका अंजाम भी इनके कुनबे को भुगतना होगा। ये बातें उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन व उनके भाई बसंत सोरेन के खिलाफ माइनिंग लीज मामले पर हुई मौजूदा कार्रवाई पर कहीं।
मुख्यमंत्री जी और कुनबा का काला चिट्ठा खुलता नज़र आ रहा है और बहुत जल्द इसका अंजाम भी इनके कुनबे को भुगतना होगा । @HemantSorenJMM pic.twitter.com/hoMoI0sBJa
पढ़ें :- जम्मू में बाढ़ की तबाही: इंसान, जानवर और जीवन-यापन सब कुछ संकट में
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 28, 2022
राज्य में बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर बोले निशिकांत दुबे
देश में इन दिनों कई राज्यों में बिजली का संकट गहराने लगा है। झारखंड में भी बिजली की समस्या से जनता को परेशान होना पड़ रहा है। इस पर निशिकांत ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि राज्य सरकार को कोल इंडिया से बिजली के लिए कितना कोयला मिल रहा है।
पढ़ें :- DM शिव सहाय अवस्थी की सख़्ती से जिला उद्योग बंधु बैठक सफल, उद्यमियों को मिला भरोसा
कोयला की मात्रा बढ़ाई जा रही है और
बिजली की समस्या को केंद्र का सहयोग मिल रहा है लेकिन जब बात राज्य पर आती है तब किसी भी चीज की उम्मीद करना मूर्खता है । pic.twitter.com/GFPWUKQbk4— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 28, 2022
मंत्री हफीजुल हसन के बयान पर बोले निशिकांत दुबे
मंंत्री हफीजुल के बयान के पर निशिकांत दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने जी आपके मंत्री हफीजूल जी ने हिंदुओं को खुले आम धमकी थी है बर्बाद करने की।क्या आपने मंत्री महोदय को सुपारी दे रखी है?आपके धर्मांतरण,धार्मिक भावना को भड़काने का एजेंडा जनता के सामने है।हफ़ीज़ जी मेरे लोकसभा से विधायक हैं अगला चुनाव इनकी ज़मानत ज़ब्त”
पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी आपके मंत्री हफीजूल जी ने हिंदुओं को खुले आम धमकी थी है बर्बाद करने की।क्या आपने मंत्री महोदय को सुपारी दे रखी है?आपके धर्मांतरण,धार्मिक भावना को भड़काने का एजेंडा जनता के सामने है।हफ़ीज़ जी मेरे लोकसभा से विधायक हैं अगला चुनाव इनकी ज़मानत ज़ब्त https://t.co/yuHjLHZ2Wu
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 27, 2022
सरकारी कर्मचारियों पर किया कटाक्ष
प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों द्वारा सरकार की संपत्ति के दुरुपयोग पर निशिकांत ने प्रदेश के सीएम हमेंत सोरेन को घेरते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा कि साहिबगंज का SDO कोठी सरकारी है या आपने हेमंत सोरेन जी ख़रीद लिया है? या सरकारी आदमी के साथ मिलकर आपके चमचों को व्यापार करने की विशेष छूट भारत के संविधान ने दी है।
साहिबगंज का SDO कोठी सरकारी है या आपने@HemantSorenJMM जी ख़रीद लिया है? या सरकारी आदमी के साथ मिलकर आपके चमचों को व्यापार करने की विशेष छूट भारत के संविधान ने दी है @IncomeTaxIndia @dir_ed
पढ़ें :- Bihar Election 2025: पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को बताया 'जननायक'.
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 27, 2022