नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने गृह राज्य गुजरात का शुक्रिया अदा किया और कहा कि विधानसभा चुनाव के शानदार नतीजों को देखकर वह बहुत भावुक हो गए हैं. उन्होंने अपने गृह राज्य में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत पर कहा, ”धन्यवाद गुजरा. अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं. लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे. मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं.”
पढ़ें :- दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार
Thank you Gujarat. I am overcome with a lot of emotions seeing the phenomenal election results. People blessed politics of development and at the same time expressed a desire that they want this momentum to continue at a greater pace. I bow to Gujarat’s Jan Shakti.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2022
अमित शाह ने पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा है कि पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़े और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
पढ़ें :- मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: ₹13,041 करोड़ की रेलवे-हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी
अमित शाह ने कहा, “गुजरात ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को चरितार्थ करने वाली नरेंद्र मोदी जी की भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है.” उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग चाहे महिला हो, युवा हो या किसान हो, सभी पूरे दिल से भाजपा के साथ हैं.
આ ઐતિહાસિક જીત પર ગુજરાતની જનતાને વંદન કરું છું.
પ્રધાનમંત્રી @narendramodi જીના નેતૃત્વમાં અને @JPNadda જીની અધ્યક્ષતામાં મળેલી આ ભવ્ય જીત બદલ મુખ્યમંત્રી @Bhupendrapbjp જી, પ્રદેશ અધ્યક્ષ @CRPaatil જી તેમજ @BJP4Gujarat ના તમામ કાર્યકર્તાઓને શુભેચ્છાઓ પાઠવું છું.
— Amit Shah (@AmitShah) December 8, 2022
भाजपा ने आज की जीत के साथ 20 साल पुराने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. साल 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 127 सीटों पर जीत हासिल की थी.