1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में, I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका

त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में, I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका

भाजपा ने त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटें अपनी झोली में डाल लीं। इस जीत से I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को जीत दर्ज की।

By Rakesh 

Updated Date

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटें अपनी झोली में डाल लीं। इस जीत से I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को जीत दर्ज की।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर में सर्वदलीय बैठक: आतंकवाद और शांति प्रक्रिया पर एकजुट हुई राजनीति

भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने बॉक्सानगर सीट पर 30,237 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर करीब 66 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं। हुसैन को 34,146 वोट मिले जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) प्रत्याशी व करीबी प्रतिद्वंद्वी मिजान हुसैन को 3,909 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने धनपुर सीट पर 18,871 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा तबका आदिवासी समुदाय का है।

देबनाथ को 30,017 वोट मिले तथा माकपा के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कौशिक चंदा को 11,146 वोट मिले। दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और माकपा के बीच ही मुकाबला था। क्योंकि दो अन्य विपक्षी दलों टिपरा मोथा और कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान हुआ था। दोनों सीटों पर औसतन 86.50 फीसदी मतदान हुआ था।

माकपा विधायक समसुल हक के निधन के कारण बॉक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव आवश्यक हो गया था। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के धनपुर के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। भाजपा ने सात महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार धनपुर सीट पर जीत दर्ज की थी और उपचुनाव में यह सीट बरकरार रखी।

पढ़ें :- दिल्ली चुनाव परिणामों का विश्लेषण: बड़े सबक और राजनीतिक प्रभाव:
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com