यूपी के कानपुर में प्रधानपति की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। प्रधानपति रविवार देर शाम सब्जी लेने मंडी गए थे।
Updated Date
कानपुर। यूपी के कानपुर में प्रधानपति की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। प्रधानपति रविवार देर शाम सब्जी लेने मंडी गए थे। सोमवार को गांव के बाहर चकरोड पर लहूलुहान प्रधानपति का शव मिला। घटना बिधनू थानाक्षेत्र के गोरसा बकौली गांव की है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मिल गया।
कानपुर के बिधनू में प्रधानपति राम पांडेय (56) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। पत्नी सरोज वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। सूचना मिलते ही बिधनू थाना प्रभारी के साथ ही एसीपी घाटमपुर, डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची।
बिधनू की ग्राम पंचायत बकौली से सरोज पांडेय ग्राम प्रधान हैं। सरोज ने बताया कि पति राम पांडेय रविवार देर शाम बाइक से सब्जी लेने कठारा गांव सब्जी मंडी के लिए निकले थे। रात तक वापस नहीं आने पर फोन मिलाया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। पत्नी सरोज, बेटा लवकुश और गांव के अन्य लोगों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार सुबह परिवार और गांव के लोग तलाश में जुटे ही थे कि सूचना मिली कि बकौली और गोसरा के बीच जाने वाले कच्चे संपर्क मार्ग पर प्रधान का रक्तरंजित शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही परिवार और बिधनू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला भी मौके पर पहुंचे।
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्ता कुछ देर इधर-उधर जाने के बाद रास्ता भटक गया। मृतक की पत्नी ग्राम प्रधान सरोज ने बताया कि उनके पति का राजनीतिक रसूख अच्छा था। महिला सीट होने के कारण उन्होंने पत्नी को चुनाव लड़ाया था और भारी वोटों से जीत हुई थी। उन्होंने राजनीतिक रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।