Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः बिलासपुर में प्रयागराज से दुर्ग जा रही बस पलटी, चार यात्रियों की मौत, 32 घायल,  चालक और कंडक्टर भाग निकले

छत्तीसगढ़ः बिलासपुर में प्रयागराज से दुर्ग जा रही बस पलटी, चार यात्रियों की मौत, 32 घायल,  चालक और कंडक्टर भाग निकले

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार सुबह प्रयागराज से दुर्ग जा रही बस पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को कोटा और पेंड्रा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा कोटा क्षेत्र के केंदा बंजारी घाट पर सुबह करीब 6 बजे हुई।

By Rakesh 

Updated Date

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार सुबह प्रयागराज से दुर्ग जा रही बस पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को कोटा और पेंड्रा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा कोटा क्षेत्र के केंदा बंजारी घाट पर सुबह करीब 6 बजे हुई।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसका नाम सामने नहीं आ पाया है। वहीं इलाज के दौरान 3 अन्य यात्रियों की भी मौत हुई है। हादसे में कुछ यात्री घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। अन्य 3 यात्रियों की मौत किन अस्पतालों में हुई है, ये बात सामने नहीं आ पाई है।

सभी के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। बस में 50 लोग सवार थे। इनमें से अधिकतर मजदूर और तीर्थ यात्री थे, जो उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे। घटना के बाद से बस ड्राइवर और हेल्पर फरार हैं। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले इस राजमार्ग पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। ये रास्ता काफी घुमावदार है, साथ ही खस्ताहाल भी। इस वजह से अक्सर गाड़ियां अनियंत्रित हो जाती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com