पाकिस्तान को भारत ने 4 विकेट से हार गया था। इस बीच केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट किया। उनकी इंग्लिश को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स मजाक उड़ाने लगे
पढ़ें :- 'देश को दें जवाब...', पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम की टिप्पणी को लेकर भड़के रविशंकर
boys pled bell
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 27, 2022
पढ़ें :- मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, कहा - 'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्रगान'
गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘boys pled bell’। गिरिराज सिंह के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स चुटकी लेने लगे। कोई उन्हें इंग्लिश क्लास लेने की सलाह देने लगा तो वहीं कुछ लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा कि इन्हें कुछ पढ़ाइए। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि गिरिराज सिंह ने ऐसा ट्वीट करके पाकिस्तान पर तंज कसा है।
ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘वाह रे अंग्रेजी।’ अनहद नाम के ट्विटर यूजर कमेंट करते हैं – एक मिनिस्टर, जिनको खुद अंग्रेजी नहीं आती। वो अंग्रेजी लिख कर अपना मजाक बनवा रहे हैं। जिसके जवाब में एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने पाकिस्तान का मजाक बनाया है। संदीप कुमार मिश्रा नाम के एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया, ‘ व्हाट अ लवली इंग्लिश गिरिराज काका।’ रमाकांत रॉय नाम के एक यूजर द्वारा लिखा गया कि जिनको नहीं समझ में आया, वो पाकिस्तान चला जाए।