मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के कैलवाड़ा गांव में चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट में दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।

