मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

इटावा में कार ने टेंपो में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, कई घायल

Rakesh

आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर इकदिल पेट्रोल पंप के सामने कार ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो ड्राइवर व 13 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

car accident
शेयर करें

इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर इकदिल पेट्रोल पंप के सामने कार ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो ड्राइवर व 13 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे में कार में सवार दो महिलाओं समेत छ्ह लोग भी घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से प्रयागराज जा रहे थे। जबकि ऑटो जसवंत नगर से बाबरपुर जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची थाना इकदिल पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।

शेयर करें