मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

बीरभूम नरसंहार में शामिल लोगों की तलाश में सीबीआई का छापा

इंडिया वॉइस

बीरभूम जिले के रामपुरहाट ब्लाक के बगटुई गांव में हुए नरसंहार में शामिल लोगों की तलाश में बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कई जगह छापे मारे हैं।

CBI
शेयर करें

कोलकाता, 30 मार्च। बीरभूम जिले के रामपुरहाट ब्लाक के बगटुई गांव में हुए नरसंहार में शामिल लोगों की तलाश में बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कई जगह छापे मारे हैं। नौ लोगों को जिंदा जलाए जाने की इस घटना में हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जांच शुरू की है।

सीबीआई की 30 सदस्यी टीम पांच हिस्से में बंट चुकी है। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों का मानना है कि इस घटना में 70-80 लोग शामिल हैं। इनमें से 11 लोगों को दबोचा जा चुका है। इनसे पूछताछ जारी है। बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सीबीआई को हाई कोर्ट ने यह विशेषाधिकार दिया है कि जिस पर भी संदेह हो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। इस नरसंहार में अपने परिवार को खोने वाले मिहिलाल शेख बुधवार को बगटुई गांव लौट आए हैं। सीबीआई ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

सीबीआई ने मौके पर सबसे पहले पहुंचे अग्निशमन कर्मियों और पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की है। जांच एजेंसी इन सभी से पूछताछ कर सकती है।

शेयर करें