1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. चावल घोटाले की जांच करने रायपुर पहुंची केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम

चावल घोटाले की जांच करने रायपुर पहुंची केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम

चावल घोटाले की जांच के लिए केंद्रीय टीम रायपुर पहुंची। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की शिकायत पर कार्रवाई हो रही। रमन सिंह ने कहा कि 5 हजार करोड़ का घोटाला है।

By Shahi 

Updated Date



रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की शिकायत पर केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम चावल घोटाले की जांच करने गुरुवार को रायपुर पहुंची। केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच टीम रायपुर पहुंची है।

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

केंद्रीय दल में एसआर मीना (डीएस), राजेश कुमार (यूएस), अंकित त्यागी (कंसल्टेंट सीपीएमयू), राहुल (टेक्निकल ऑफ़िसर) और अन्नपूर्णा (टेक्निकल डायरेक्टर आईटी, हैदराबाद) को शामिल किया गया है। टीम अगले 24 घंटे की पड़ताल के बाद कल शाम को वापस दिल्ली लौट जाएगी।

टीम में हैं चार सदस्य

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने चावल घोटाले की जांच के लिए पहुंची टीम को लेकर कहा कि हम लोगों ने शिकायत की थी। जांच के लिए चार सदस्यीय टीम केंद्र से आई हुई है। टीम दुकानों में जाकर देख रही है कि किस प्रकार से हितग्राहियों, गरीबों के चावल की छत्तीसगढ़ में लूट मची है।

कहा कि 5000 करोड़ का घोटाला हुआ है। चावल घोटाले की जांच के लिए केंद्रीय टीम के पहुंचने पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमने प्रमाण सहित विधानसभा में प्रश्न किया था। 60 हजार मीट्रिक टन चावल की गड़बड़ी छत्तीसगढ़ की दुकानों में की गई है, जो केंद्र से आता है। चार सदस्यीय टीम आई हुईं है। 

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 2 महिलाओं समेत 4 अन्य आरोपी गिरफ्तार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com