Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Central vista avenue: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज शाम किया जाएगा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन

Central vista avenue: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज शाम किया जाएगा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

PM Narendra Modi: नए लोकतंत्र के मंदिर का ( सेंट्रल विस्टा एवेन्यू) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज शाम 7 बजे किया जाएगा उद्घाटन, विजय चौक से इंडिया गेट तक फैला हुआ सेंट्रल विस्टा एवेन्यू आज से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा,सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत सांसदों के कार्यालयों का निर्माण होना है, सांसदों के दफ्तरों का निर्माण करने के लिए परिवहन भवन और श्रम शक्ति भवन में स्थित कार्यालयों को अब लुटियंस दिल्ली के केजी मार्ग पर स्थानांतरित किया जा रहा है.

पढ़ें :- कार्यक्रम में हंगामा, मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, कहा - 'मोदी का बाप भी जाएगा'

3 किलोमीटर लंबा राजपथ काफी महीनो के बाद आधुनिक सुविधाओं और एक नए नाम (कर्तव्य पथ) के साथ आज खोल दिया जाएगा , दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है जिससे आज होने वाले कार्यक्रम मे कोई असुविधा न हो ,ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कई मार्ग को आम जनता के लिए शाम छह बजे से रात नौ बजे तक के लिए बंद कर दिया जाएगा , यहां 1,125 कारों और 40 बसों की पार्किंग का इंतजाम किया गया है.

इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक कर्तव्य पथ के दोनों तरफ के क्षेत्र को सेंट्रल विस्टा (Central Vista) कहते हैं. इसके नए निर्माण के दौरान कई पुरानी इमारतों को तोड़ा गया है , इस क्षेत्र में राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, रेल भवन, संसद भवन, कृषि भवन, निर्माण भवन, उद्योग भवन, रक्षा भवन, राष्ट्रीय संग्रहालय, राष्ट्रीय अभिलेखागार, बीकानेर हाउस, हैदराबाद हाउस समेत कई सरकारी इमारतें हैं

Advertisement