Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. चंडीगढ़ में एक अप्रैल से लागू होंगे केंद्र के सर्विस रूल्स, पंजाब के राजनीतिक दल कर रहे विरोध

चंडीगढ़ में एक अप्रैल से लागू होंगे केंद्र के सर्विस रूल्स, पंजाब के राजनीतिक दल कर रहे विरोध

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार हो रहे विरोध के बावजूद चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के सर्विस रूल लागू करने के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। अब इसके बाद चंडीगढ़ में कार्यरत करीब 22 हजार कर्मचारी केंद्र सरकार के नियमों के अधीन आ गए हैं।

पढ़ें :- बुलंदशहर में मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर, दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में गोली मारकर की थी लूट

गृह मंत्री अमित शाह ने 27 मार्च को चंडीगढ़ दौरे के दौरान इस संबंध में ऐलान किया था। इसके बाद पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, कांग्रेस तथा अकाली दल इसके विरोध में आ गए। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर तथा कांग्रेस के सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में भी यह मुद्दा उठाया।

इसके बावजूद केंद्र सरकार ने आज नोटिफिकेशन जारी कर दी है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में सेंट्रल सिविल सर्विस रूल्स के बाद रिटायरमेंट आयु 58 से 60 वर्ष हो जाएगी। चतुर्थ श्रेणी में रिटायरमेंट आयु 60 से 62 वर्ष हो जाएगी। कालेज में काम करने वाले शिक्षकों की सेवानिवृति आयु 60 से बढ़कर 65 वर्ष हो गई है और अब कर्मचारियों का डीए बढ़ जाएगा। अभी यूटी प्रशासन को पहले पंजाब सरकार की अधिसूचना का इंतजार करना पड़ता था।

Advertisement