Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः अलीगढ़ में राम बारात निकलने के दौरान बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, दो घायल

यूपीः अलीगढ़ में राम बारात निकलने के दौरान बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, दो घायल

यूपी के अलीगढ़ जिले के चंडौस कस्बे में एक पक्ष पर राम बारात को रोकने का आरोप लगा है। पहले पक्ष ने अपने धार्मिक स्थल के सामने से राम बारात गुजरने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और दो लोग घायल हो गए।

By Rakesh 

Updated Date

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के चंडौस कस्बे में एक पक्ष पर राम बारात को रोकने का आरोप लगा है। पहले पक्ष ने अपने धार्मिक स्थल के सामने से राम बारात गुजरने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और दो लोग घायल हो गए।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

चंडौस कस्बे में राम बारात निकलने के दौरान दो पक्षों के आमने-सामने आने की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी मृगांग शेखर समेत पुलिस के अन्य आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और राम बारात शुरू कराई। जिसके बाद लोग शांत हुए।

चंडौस कस्बे में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते रविवार को रामलीला कमेटी की ओर से राम बारात का आयोजन किया गया था। आयोजकों ने बताया कि वह अपने निर्धारित रूट से गुजर रहे थे। जैसे ही राम बारात चामड़ बारात से मुख्य चौराहे की ओर मुड़ी तो हंगामा हो गया। आयोजकों का आरोप है कि एक पक्ष के 70-80 लोग आए और राम बारात रोकने लगे।

रूट को लेकर दो पक्षों में हो गया था विवाद 

जब आयोजकों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ और इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि चंडौस में राम बारात के दौरान रूट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति को चोटें आई हैं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है और राम बारात को संपन्न कराया गया है।

पढ़ें :- दबंगों ने बनाया पीआरवी पुलिस को बंधक, मारपीट कर पिस्टल छीनने का प्रयास

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com