Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Chhattisgarh : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की OSD सौम्या चौरसिया और कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी के घर आयकर का छापा

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की OSD सौम्या चौरसिया और कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी के घर आयकर का छापा

कांग्रेस नेता और कोयला-जमीन कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के रायपुर के अनुपम नगर स्थित निवास पर आज सुबह आयकर टीम पहुंची। इसके अलावा सूर्यकांत के सहयोगी महासमुंद के अजय नायडू के यहां भी आयकर जांच चल रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रायपुर/भिलाई, 30 जून। आयकर विभाग ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD आईएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया, कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी और उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। दिल्ली और भोपाल के अधिकारियों ने भिलाई, रायपुर और महासमुंद में एक साथ जांच शुरू की है। 5 जगहों पर आयकर की जांच चल रही है।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सनकी प्रेमी ने बात न करने 51 बार प्रेमिका में घोंपा पेचकस

OSD सौम्या चौरसिया के ठिकारों पर रेड

दिल्ली और भोपाल के आयकर अधिकारियों ने आज सुबह एक साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) सौम्या चौरसिया के सूर्या रेसिडेंट भिलाई स्थित आवास पर रेड की। आयकर अधिकारियों के साथ पहुंचे CRPF के जवानों ने छापेमारी के दौरान घर के सामने की सड़क को ब्लॉक कर दिया और बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी।

छत्तीसगढ़ के 80 अफसरों को इस कार्रवाई में जोड़े जाने की उम्मीद

इसी तरह कांग्रेस नेता और कोयला-जमीन कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के रायपुर के अनुपम नगर स्थित निवास पर आज सुबह आयकर टीम पहुंची। इसके अलावा सूर्यकांत के सहयोगी महासमुंद के अजय नायडू के यहां भी आयकर जांच चल रही है। सूर्यकांत के करीबी ट्रांसपोर्टर कोरबा के रिंटू सिंह के यहां भी आयकर जांच की खबर है। आयकर सूत्रों के मुताबिक कुल 5 जगहों पर आयकर विभाग की जांच चल रही है। दिल्ली एवं भोपाल के अधिकारी एक बस से यहां आए हैं। देर शाम तक छत्तीसगढ़ के 80 अफसरों को भी इस कार्रवाई में जोड़े जाने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Raipur crime: सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को 200 किलोमीटर दूर ले जाकर उड़ीसा में की हत्या

आयकर दफ्तर में CRPF का घेरा

आकाशवाणी के पास आयकर दफ्तर में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। CRPF की टीम दफ्तर के आसपास तैनात है। आयकर छापों में पुलिस की मदद नहीं ली गई है। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी के बारे में किसी तरह की अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com