Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस में साइकिल चलाने पर बच्चे को बेरहमी से पीटा, महिला ने मारे कई थप्पड़, शिकायत दर्ज

हाथरस में साइकिल चलाने पर बच्चे को बेरहमी से पीटा, महिला ने मारे कई थप्पड़, शिकायत दर्ज

By up bureau 

Updated Date

हाथरस में साइकिल चलाने पर बच्चे को बेरहमी से पीटा, महिला ने मारे कई थप्पड़, शिकायत दर्ज

हाथरस। यूपी के हाथरस के कस्बा मुरसान के मोहल्ला किला में महिला ने 9 साल के बच्चे को साइकिल चलाने पर बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित बच्चे की पहचान पंकज के रूप में हुई है। वह बलबीर सिंह का बेटा है। पंकज मोहल्ला किला में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान एक महिला ने उसे रोका और मोहल्ले में साइकिल चलाने को लेकर उसकी पिटाई कर दी। घटना के दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना शाम 5 बजे के करीब की बताई जा रही है।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

वही बच्चे को महिला ने धमकी भी दी कि अगर वह दोबारा मोहल्ले में साइकिल चलाने आया तो उसे जान से मार देगी। पंकज को इस मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनो को जब इसकी जानकारी हुई तो उसे लेकर कोतवाली मुरसान पहुंचे।जहा आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

Advertisement