1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी, अखिलेश यादव ने हजरतगंज अंबेडकर प्रतिमा पर चढ़ाए फूल, प्रदेशवासियों को जयंती की दी शुभकामनाएं

CM योगी, अखिलेश यादव ने हजरतगंज अंबेडकर प्रतिमा पर चढ़ाए फूल, प्रदेशवासियों को जयंती की दी शुभकामनाएं

संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, भाजपा नेता नीरज सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी हजरतगंज स्थित प्रतिमा पर पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमा पर फूल चढ़ा कर माल्यार्पण किया।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

सीएम योगी ने एक्स पर भी प्रदेशवासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा- डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए काम किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं। सांसद बृजलाल ने कहा-बीजेपी ने दलितों के उत्थान के लिए खूब काम किया।

गोमती नगर स्थित अंबेडकर उद्यान में भीम मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। BBAU में भीम वॉक का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इसके बाद बाबा साहब की राष्ट्र निर्माण की संकल्पनाएं और संवैधानिक प्रतिबद्धताएं विषय पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com