Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3.  5 वर्षों में इतनी बढ़ गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संपत्ति, रखते हैं इन चीजों का शौक

 5 वर्षों में इतनी बढ़ गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संपत्ति, रखते हैं इन चीजों का शौक

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Net Worth Of CM Yogi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को गोरखपुर शहरी सीट से बतौर भाजपा  उम्मीद्वार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सीएम योगी ने एक हलफनामा भी दाखिल किया जिसमें उन्होंने अपने कुल चल अचल संपत्ति का ब्योरा भी पेश किया।

पढ़ें :- सीएम योगी ने आजम खान पर कास तंज, कही ये बात, पढ़ें

5 वर्षों में मात्र 60 लाख बढ़ी है संपत्ति

योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए हलफनामे के अनुसार सीएम योगी के पास कुल 1.54 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है। बता दें कि करीब 5 साल पहले जब वह एमएलसी चुने गए थे तब से अगर तुलना की जाए तो उनकी संपत्ति में करीब 60 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। एमएलसी चुने जाने के दौरान सीएम योगी ने जो जानकारी दी थी उस वक्त उनके पास कुल संपत्ति 95.98 लाख थी। जो अब बढ़कर 1 करोड़ 54 लाख 94 हजार 54 रुपए हो गई है।  यानी कि पिछले 5 वर्षों में उनकी संपत्ति करीब 60 लाख रुपए तक बढ़ी है।

नहीं हैं कोई आपराधिक मामले

इसके अलावा उनके द्वारा दिए गए हलफनामे आपराधिक मामलों की जानकारी देते हुए कहा गया है कि उनके ऊपर किसी भी तरह का आपराधिक  मामला दर्ज नहीं है। जब कि हकीकत यह कि उनके ऊपर अनेक मामले दर्ज थे जिन्हें अब खत्म कर दिया गया है। सीएम योगी जब 2014 के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे तो उस दौरान उनकी कुल संपत्ति 72.17 लाख थी। फिलहाल अब उनके पास 1.54 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास ना तो अपना कोई जमीन है ना ही अपना कोई मकान।

पढ़ें :- UP में 10 मार्च के बाद महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा : CM योगी

कानों में कुंडल और रुद्राक्ष लगी चेन गले में करते हैं धारण 

इसके अलावा उन्होंने पिछले हलफनामे अपने पास 2 कार होने की बात बताई थी। लेकिन वहीं इस बार के हलफनामे में उन्होंने बताया है कि अब उनके पास कोई कार भी नहीं है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आभूषण के नाम पर अपने कानों में 20 ग्राम का कुंडल पहने हैं साथ ही 10 ग्राम की रुद्राक्ष लगी एक सोने की चेन भी पहनते हैं। रुद्राक्ष वाले चेन की कीमत उन्होंने 20 हजार रुपए बताई है।

सैमसंग के मोबाइल के अलावा रायफल और रिवाल्वर भी है

सीएम योगी मोबाइल के नाम पर सैमसंग का एक फोन यूज करते हैं जिसकी कीमत 12 हजार रूपए है। इसके अलावा सीएम योगी हथियारों के शौकीन भी है। ऐसे में उनके पास एक रायफल और एक रिवॉल्वर भी है। जिसमें रिवॉल्वर की कीमत 1 लाख रुपए तो वहीं रायफल की कीमत 80 हजार रुपए बताई गई है।

 

पढ़ें :- गुरुवार को अमेठी और प्रयागराज में रैली करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Advertisement