Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. CM योगी ने पांच साल का रखा ब्यौरा, बताया उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार क्यों है जरुरी

CM योगी ने पांच साल का रखा ब्यौरा, बताया उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार क्यों है जरुरी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP Assembly Election 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार क्यों जरूरी है। इस दौरान उन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बिन्दुवार ब्यौरा भी रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच वर्ष का कार्यकाल हमारी सरकार जब पूरा कर रही है तो स्वाभाविक रूप से 5 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रारंभ हो रहे थे।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

जनता के सामने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट पेश करना हमारा कर्तव्य 

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में प्रदेश की जनता के सामने भारतीय जनता पार्टी ने कुछ संकल्प लिए थे। पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने जो काम किया है, उस रिपोर्ट को जनता के समक्ष पेश करना मेरा परम दायित्व है। इस दौरान तीन वर्ष की यात्रा में प्रदेश को बेहतरी से आगे बढ़ाने का काम किया गया। अगले दो साल कोविड जीवन और जीविका, दोनों के लिए चुनौती बनकर आयी। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने मजबूती से लड़ाई लड़ी और इसे दुनिया ने भी सराहा है। केंद्र ने समय-समय पर कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी की। पीएम मोदी लगातार प्रदेश के साथ संवाद बनाये रखे।

कोविड के दौरान यूपी सरकार ने किया बेहतर काम

आज मैं कह सकता हूं कि 18 से अधिक आयु के सभी लोग पहली डोज ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से सरकार ने कोविड के दौरान काम किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी लहर भी इन दिनों कमजोर पड़ गयी है। 15 दिनों में 60 हजार केस कम हुए हैं। कोविड एक ब्रेकर के रूप में समाने आया है लेकिन इस दौरान उत्तर प्रदेश ने मील के पत्थर भी गढ़े हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में यूपी दूसरे स्थान पर – CM योगी 

उन्होंने बताया कि आज से पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यस्था छठे-सातवें स्थान पर थी और यह स्थिति 70 साल से बनी हुई थी। परन्तु पिछले पांच वर्षों में हम देश में दूसरी अर्थव्यवस्था बनने में सफल हुए हैं। आज प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 46 हजार से बढ़कर 94 हजार पर प्रति व्यक्ति पर पहुंच गई है। सिर्फ इतना ही नहीं प्रदेश के बजट का आकार भी बढ़ा है। प्रदेश में निवेश का माहौल बना है और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर हैं। जबकि पहले हम 15वें स्थान पर थे।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव

प्रदेश की बेरोजगारी दर 3 % – CM योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में नौकरी देने की कार्यवाही को हमने तेजी से आगे बढ़ाया है। प्रवासी कामगारों की स्किल मैपिंग की। एमएसएमई सेक्टर (MSME Sector) में व्यापक पैमाने पर ऋण उपलब्ध कराया गया जिससे की बड़ी संख्या में रोजगार पैदा हुआ। यही कारण है कि आज प्रदेश की बेरोजगारी दर तीन फीसदी पर आ गई है। जो पहले 16 से 17 फीसदी थी। सीएम योगी ने कहा कि यह सफलता पाने के बाद आत्मसंतुष्टि लेकर बैठ जाएं, ऐसा नहीं होना चाहिए। आगे और भी करने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश नम्बर एक क्यों नहीं हो सकता है।

भाजपा सरकार में डेढ़ लाख पुलिस भर्ती – CM योगी

सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था एक सपना था। पुलिस बल में भर्ती नहीं हो पाती थी। पर भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव लगभग डेढ़ लाख पुलिस भर्ती किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं प्रदेश में 46 हजार पुलिस कर्मियों के प्रमोशन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया गया। पुलिस के आधुनिकीकरण पर ईमानदारी से काम किया गया। प्रदेश में अधिकाधिक जगहों पर पुलिस लाइन नहीं थी, थाने के लिए भूमि नहीं थी। तकनीक से दूर-दूर सम्बन्ध नहीं था। साइबर थाने केवल दो थे। आज यूपी देश के उन राज्यों के समक्ष है जो तकनीक के रूप में आगे बढ़ रहा है।

महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में तीन गुना बढ़ोत्तरी – CM योगी

सीएम योगी ने बताया कि पांच वर्षों में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या में तीन गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। हर ग्राम पंचायत महिला पुलिस बीट निर्धारित किया गया है। पांच वर्षों में प्रदेश में कोई आतंकी घटना नहीं हुई ना ही कोई दंगा हुआ। अपराध नियंत्रण में हमें सफलता मिली है। जबकि इस काम को करने में पहले की सरकारें फेल रही हैं। हमने चार पुलिस कमिश्नरेट लागू किया। NCRB के डाटा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एनसीआरबी का डेटा भी गवाह है कि उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती, अपरहण जैसे अपराधों में कमी आई है। प्रदेश में हमारी सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया। साथ ही दंगा विरोधी क्षति-पूर्ति कानून बनाया गया।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

बसपा में 364 और सपा में 700 से अधिक दंगे हुए – CM योगी

मुख्यमंत्री योगी ने बसपा और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगते हुए कहा कि बसपा में 364 और सपा में 700 से अधिक दंगे हुए। जबकि भाजपा सरकार में 2017 से अब तक प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। इसका मतलब यह नहीं कि सरकार चुपचाप बैठी है। एटीएस की स्थापना भी की जा रही है। उत्तर प्रदेश देश में निवेश के लिए अच्छा गंतव्य बना है। इस मौके पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल, सांसद कौशल किशोर, महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Advertisement