गया। बिहार के गया जिले में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैंप में सोते समय बीएमपी (बिहार मिलिट्री पुलिस) जवान को उसके ही साथी ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव को बीएमपी कैंप से लाकर मगध मेडिकल कॉलेज में रखकर अन्य साथी भाग गए।
पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत
मृतक जवान सोनू की ज्वाइनिंग 2022 सितंबर में हुई थी। उसने पटना में जवान के रूप में ज्वाइन किया था। डीएसपी खुर्शीद आलम पहुंचे हैं। मृतक के भाई मुकेश यादव का कहना है कि इस घटना की सूचना उसके ही एक सहयोगी ने दी।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
उसने बताया कि सोनू अपने कमरे में सोया था। इसी दौरान केस नंबर 146 का जवान कमरे में एसएलआर के साथ आया और सोनू के पेट और सीने में गोली मार दी। सोनू जनवरी 2023 से बोधगया बीएमपी 3 में ट्रेनिंग कर रहा था। मगध मेडिकल थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार का कहना है कि गोली मारने वाले जवान 146 को बीएमपी के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक छोटकी नवादा का रहने वाला था।