Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बीजेपी का आरोप – VIDEO

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बीजेपी का आरोप – VIDEO

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bharat Jodo Yatra: मध्‍य प्रदेश के खरगोन में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि इस यात्रा के दौरान पाकिस्‍तान जिंदाबाद (Pakistan Zindabad) नारे लगाये गए हैं।

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी

Amit Malviya ने अपने ट्वीट में यह दावा किया मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से यह वीडियो ट्वीट किया गया था लेकिन जैसे ही गड़बड़ी सामने आई, इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया। अमित मालवीय ने कहा कि यही कांग्रेस की सच्चाई है। वहीं कांग्रेस ने इसे बीजेपी की घिनौनी हरकत बताया है।

वहीं आपको बता दें कि, दूसरी ओर कांग्रेस ने इस पूरे मामले में बीजेपी पर आरोप मढ़ा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया है कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से घबरा कर बीजेपी की ओर से ऐसे काम किए जा रहे हैं। एक डॉक्टर्ड विडियो चलाया जा रहा है। हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं। उनको करारा जवाब दिया जाएगा!

Advertisement