1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कांग्रेस अभी 40 पर, बहुत जल्द 4 पर आ जाएगीः मंत्री कंवरपाल गुर्जर

हरियाणाः कांग्रेस अभी 40 पर, बहुत जल्द 4 पर आ जाएगीः मंत्री कंवरपाल गुर्जर

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को अस्वीकार करने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस का जन्मजात रवैया इसी प्रकार का है। कांग्रेस पहले कहती थी कि राम तो केवल एक कल्पना हैं, राम कहीं नहीं हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के वकील हर बार राम मंदिर बनाने की बात का विरोध करते थे।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को अस्वीकार करने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस का जन्मजात रवैया इसी प्रकार का है। कांग्रेस पहले कहती थी कि राम तो केवल एक कल्पना हैं, राम कहीं नहीं हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के वकील हर बार राम मंदिर बनाने की बात का विरोध करते थे।

पढ़ें :- 10 सवालों का जवाब देने पर ही मिलेगी जिलाध्यक्ष की कुर्सी…कांग्रेस का ये नया प्लान तैयार

देश की आत्मा हैं भगवान श्रीराम 

कहा कि भगवान श्रीराम इस देश की आत्मा हैं, राम इस देश का गौरव हैं। भगवान राम से ही हम प्रेरणा लेते हैं। राम हमारे आदर्श हैं। कहा कि जिन लोगों ने रामायण भी नहीं पढ़ी। वो हर अच्छी बात पर राम राज्य की बात करते हैं। अच्छी बातों को राम राज्य से जोड़कर देखते हैं। भगवान श्री राम पूरे भारत के आदर्श है। यह किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं है।

कहा कि कांग्रेस की सोच है कि तुष्टीकरण करके समाज बांटो और राज करो। लेकिन आज देश की जनता सब समझ चुकी है। कांग्रेस अभी 40 पर है और बहुत जल्द ही 4 पर आ जाएगी।

पढ़ें :- प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में किया धरना प्रदर्शन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com