1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव आज, 10 बजे से 68 बूथों पर मतदान शुरू

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव आज, 10 बजे से 68 बूथों पर मतदान शुरू

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में पीसीसी के 9,000 से ज्यादा प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिये पार्टी के नये अध्यक्ष का चुनाव करेंगे. इसके लिए 68 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान 10 बजे से शुरु हो गया हैं. वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं. सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया हैं. 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे.9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान करेंगे. पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

कौन कहां करेंगे मतदान

सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी समेत अन्य सीडब्ल्यूसी के सदस्य कांग्रेस मुख्यालय में बने बूथ में मतदान करेंगे. एक बूथ भारत जोड़ो यात्रा के कैंप में भी बनाया गया है, जहां राहुल गांधी और करीब 40 मतदाता मतदान करेंगे. मल्लिकार्जुन बेंगलुरु और शशि थरूर तिरुवनंतपुरम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान करेंगे.कर्नाटक के बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा शिविर में बनाया गया बूथ भी मतदान के लिए तैयार हैं .

थरूर और खरगे किसका पलड़ा भारी ?

कांग्रेस हाईकमान का पसंदीदा नेता होने के नाते अध्यक्ष पद के लिए खरगे का पलड़ा भारी माना जा रहा है. साथ ही पार्टी वरिष्ठ नेताओं का भी उन्हें समर्थन हासिल है. वहीं दूसरी ओर थरूर खुद को पार्टी में बदलाव का उम्मीदवार बताकर समर्थन जुटाते रहे हैं. मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. मतदान के बाद सीलबंद बक्सों को राज्यों से दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय लाया जाएगा.सभी प्रतिनिधि अपने राज्यों से अध्यक्ष पद के लिए वोट करेंगे .

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

साल 2000 में जितेंद्र प्रसाद को मिली थी हार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पिछला चुनाव 2000 में हुआ था जब जितेंद्र प्रसाद को सोनिया गांधी के हाथों जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था. सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर रहने का फैसला किया है. कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बुधवार (12 अक्टूबर) को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव गुप्त मतदान के जरिये होगा और किसी को पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट डाला. उन्होंने कहा कि दोनों उम्मीदवारों के लिए समान अवसर मुहैया कराए गए हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com