Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, कहा- मनोहर सरकार हर मोर्चे पर विफल

हरियाणाः कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, कहा- मनोहर सरकार हर मोर्चे पर विफल

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा,पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पहुंचे। इस मौके पर कुलदीप शर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कैमराचार्य बता डाला।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 10 साल में प्रदेश में मनोहर सरकार विफल रही। कहा कि जो प्रदेश विकास और भाईचारे के लिए जाना जाता है वो आज विकास दर में 17 नंबर पर, बेरोजगारी और नशे में नंबर 1 पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि किसानों का क्या हुआ जो 700 से ज्यादा किसान आंदोलन में शहीद हुए। हरियाणा का युवा बेरोजगार है और बाहरी लोगों को नौकरी दी जाती है।

कहा कि कर्मचारियों ,महिलाओं,किसानों पर लाठीचार्ज किया जाता है। विकास का कोई काम नहीं किया। इलेक्शन के समय में विकसित यात्रा की याद आई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कांग्रेस के समय हुए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा। कहा कि मौजूदा सरकार ने गरीबों के राशन कार्ड और बजुर्गों की पेंशन काटने का काम किया। इसी के साथ अग्निवीर भर्ती पर भी सवाल उठाया। महिलाओं के लिए हरियाणा को सबसे असुरक्षित राज्य बताया। कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है।

Advertisement