Prayagraj : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। देशभर में विपक्षी दलो ने इसको लेकर मोर्चा खोल रखा है। ब्रस्पतिवार को सिविल लाइन्स पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचें शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला।
पढ़ें :- डाक टिकट संग्रह की विशेष प्रदर्शनी "प्रयाग फिलेक्स 2026", प्रयागराज में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक...
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे भी लगाए। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।
प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचें राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी वरुण चौधरी ने इसे आम मतदाता के संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। वरुण चौधरी ने कहा कि वोट के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। कहा कि वोटर लिस्ट में मनमाने तरीके से बदलाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यदि मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ जारी रहा तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि यह प्रदर्शन देशहित व लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के सवाल से जुड़ा आंदोलन है। चुनावी व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जनता के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए और चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल, गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, विजय मिश्रा, परवेज़ अंसारी, विवेकानंद, अनिल कुशवाहा, मुमताज़ अंसारी, जीतेन्द्र तिवारी, राजेश्वरी पटेल, मो०हसीन, प्रतिमा त्रिपाठी, सरताज, प्रदीप द्विवेदी, बृजेश गौतम, प्रेमचंद्र यादव, मंजू संत, तंजीम उद्दीन, विशाल सोनकर, अल्तमश, आशीष पाण्डेय समेत आदि लोग मौजूद थे।
पढ़ें :- अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और डिप्टी CM केशव मौर्य हुए शामिल
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।