Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः नहीं थम रहा पार्क का नाम बदलने का विवाद, SP से मिले लोग

हरियाणाः नहीं थम रहा पार्क का नाम बदलने का विवाद, SP से मिले लोग

फरकपुर थाना क्षेत्र में पार्क का नाम बदलने को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायत करने पहुंचे।

By HO BUREAU 

Updated Date

यमुनानगर। फरकपुर थाना क्षेत्र में पार्क का नाम बदलने को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायत करने पहुंचे।

पढ़ें :- हरियाणाः आप नेता का आरोप- आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय

अंजू और अमन शर्मा ने संयुक्त बयान में बताया कि 24 जनवरी को पार्क का नाम बदलने को लेकर रघुबीर सिंह छिन्दा, पत्नी बेबी, रविंद्र सिंह ने माजरी में रहने वाले लोगों से झगड़ा किया था। जिस पर इन आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे थे और उनके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज हुआ, लेकिन 18 मार्च को इन आरोपियों ने फिर से जान से मारने की धमकी भी दी है।

उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए। इसीलिए आज हम जिला पुलिस अधीक्षक से सही कार्रवाई करने की मांग को लेकर शिकायत करने पहुंचे हैं और इंसाफ की गुहार लगाई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com