1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः कर्ज लेकर की बेटे की शादी और बहू जेवरात व 50 हजार नगद लेकर प्रेमी संग फरार

छत्तीसगढ़ः कर्ज लेकर की बेटे की शादी और बहू जेवरात व 50 हजार नगद लेकर प्रेमी संग फरार

परिवारवालों ने धूमधाम से बेटे की शादी की। बहू के आने से घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन ये खुशियां कुछ दिनों में ही काफूर हो गईं। जब शादी के कुछ दिन बाद ही अपने ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात सहित 50 हजार नकदी चुराकर प्रेमी के साथ बहू भाग गई।

By Rajni 

Updated Date

कोरबा। परिवारवालों ने धूमधाम से बेटे की शादी की। बहू के आने से घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन ये खुशियां कुछ दिनों में ही काफूर हो गईं। जब शादी के कुछ दिन बाद ही अपने ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात सहित 50 हजार नकदी चुराकर प्रेमी के साथ बहू भाग गई।

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

अब भागने वाली नवविवाहीता के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से आहत युवक व उसके परिवारवालों ने एसपी से शिकायत की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने अपने पुत्र का विवाह आईबीपी चौक लोतलोता निवासी लक्ष्मी यादव से की थी। जो उन्हें धोखा देकर शादी के जेवरात व पैसों की चोरी कर फरार हो गई है।

जिसकी शिकायत मानिकपुर चौकी में की गई लेकिन तीन माह बीतने के बाद कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के शारदा विहार अटल आवास में रहने वाला कांति यादव का पूरा परिवार इदर-उधर भटकने को मजबूर है। शादी के कुछ दिन बाद ही घर की बहू सोने चांदी के जेवरात सहित 50 हजार रुपए नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पीड़ित कांति यादव ने अपने मंझले पुत्र चंद्रभुवन का विवाह आईबीपी चौक लोतलोता निवासी संतोषी यादव से 26 जनवरी 2023 को की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही 12 फरवरी को बहू अपने प्रेमी के साथ पैसे और जेवरात लेकर फरार हो गई।

पुत्र के विवाह के लिए बैंक से लिया था 50 हजार का लोन  

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 2 महिलाओं समेत 4 अन्य आरोपी गिरफ्तार

लड़की के मायके में फोन करने पर उसके पिता द्वारा तरह तरह की धमकियां दी जा रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर कांति यादव ने बैंक से 50 हजार रुपए लोन लेकर पुत्र का विवाह किया था। लिहाजा उसे अब चिंता सताने लगी है कि बैंक का कर्ज वह कैसे देगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com