1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Dawood Ibrahim : कराची में दाऊद इब्राहिम, हसीना पारकर के बेटे ने ED के सामने किया बड़ा खुलासा

Dawood Ibrahim : कराची में दाऊद इब्राहिम, हसीना पारकर के बेटे ने ED के सामने किया बड़ा खुलासा

मामले पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि केंद्र सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। अभी तक जगह का पता नहीं था, लेकिन अब अगर जगह साफ है तो केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई, 24 मई। कुख्यात डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे अली शाह पारकर ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ में बताया कि दाऊद पाकिस्तान के कराची में रहता है और उसकी पत्नी मेहजबीन त्योहारों के मौके पर भारत में अपने रिश्तेदारों से संपर्क करती है। अली शाह का कहना है कि उनका परिवार दाऊद इब्राहिम के संपर्क में नहीं है।

पढ़ें :- ENG vs PAK : बर्मिंघम में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

ED के सामने अली शाह कासकर का खुलासा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दाऊद इब्राहिम मनी लॉड्रिंग मामले में मंत्री नवाब मलिक, दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर, हसीना पारकर के बेटे अली शाह कासकर सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ED दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की बिक्री और खरीद से जुड़े मामलों की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है। अली शाह ने ED को बताया कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने हसीना पारकर से मिलकर कुर्ला में गोवावाला कंपाउंड की जमीन खरीदी थी।

कुछ रिश्तेदारों के संपर्क में है मामा- अली शाह

अली शाह ने बताया कि दाऊद इब्राहिम साल 1986 के आसपास भारत छोड़ कर फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक अली शाह ने अपने बयान में कहा कि “दाऊद इब्राहिम मेरे मामा हैं और वो साल 1986 तक दक्षिण मुंबई में डंबरवाला इमारत की चौथी मंजिल पर रहते थे। मैंने अलग-अलग सोर्स और रिश्तेदारों से सुना है कि दाऊद इब्राहिम कराची में है।” इसके साथ ही अली शाह ने ED को बताया कि मैं पैदा नहीं हुआ था, जब वो कराची चले गए थे और ना ही मैं और ना ही मेरे परिवार के सदस्य दाऊद इब्राहिम के संपर्क में हैं। कभी-कभी, ईद, दीवाली और बाकी त्योहारों के मौके पर मेरी चाची और मेरे मामा, मेरी पत्नी आयशा और मेरी बहनों से संपर्क करते हैं।

पढ़ें :- 'पी की परिभाषा एक दिन पाकिस्तान कर देंगे...', CM योगी ने सपा पर साधा निशाना

केंद्र सरकार मामले में कार्रवाई करे- दिलीप वालसे पाटिल

वहीं मामले पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि केंद्र सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। अभी तक जगह का पता नहीं था, लेकिन अब अगर जगह साफ है तो केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com