1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ENG vs PAK : बर्मिंघम में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’

ENG vs PAK : बर्मिंघम में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’

ENG vs PAK : इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

ENG vs PAK : इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। पाकिस्तान से मिले 130 रन के आसान टारगेट को मेजबान टीम ने मुकाबले के चौथे दिन 24.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

पढ़ें :- टी20 सीरीज: अफगान कप्तान का खुलासा, बुमराह का सामना करने के लिए टीम के पास 'खास प्लान'

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 133 रन पर सिमट गई। आलम ये रहा कि इस पारी में 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सऊद शकील ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 21 रन का पारी खेली। इनके अलावा, रजाउल्लाह ने टीम के खाते में 11 रन का योगदान दिया। मेजबान खेमे से जोश टंग ने 42 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाकर 320 रन की शानदार बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की टीम 39 रन तक 3 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद हैरी ब्रूक ने एमिलियो के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

इस पारी में हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक 75 रन बनाए, जबकि जेमी स्मिथ ने 69 रन की पारी खेली। इनके अलावा, एमिलियो ने 60 रन और ओली रॉबिन्सन ने 50 रन टीम के खाते में जोड़े। पाकिस्तान के लिए रजाउल्लाह ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद अली और इमरान रंधावा ने 2-2 विकेट चटकाए।

पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में पिछली गलतियों से सबक लेते हुए 449 रन बनाए, मगर ये स्कोर मैच बचाने के लिए नाकाफी था। मेहमान टीम ने शुरुआती 4 गेंदों में 2 विकेट खो दिए थे। उस समय तक खाता भी नहीं खुल सका था, लेकिन इसके बाद शान मसूद (95) ने अजान ओवैस (59) के साथ तीसरे विकेट के लिए 125 रन और कप्तान बाबर आजम (76) के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

पढ़ें :- ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

टीम को 318 के स्कोर पर आठवां झटका लगा, जिसके बाद मोहम्मद अब्बास (42) ने रजाउल्लाह (81) के साथ नौवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को 400 के पार पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और डैन लॉरेंस ने 2-2 विकेट हासिल किए।

जीत के लिए 130 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने पहले ही ओवर में बेन डकेट (0) और एमिलियो (0) के रूप में सलामी जोड़ी को गंवा दिया था। उस समय तक खाते में सिर्फ 2 ही रन जुड़ सके थे। इसके बाद कप्तान जो रूट ने जॉर्डन कॉक्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 128 रन की साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

जो रूट 69 गेंदों में 9 चौकों के साथ 62 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जॉर्डन कॉक्स ने 76 गेंदो में 8 चौकों के साथ 59 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने 8 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- PM मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com