Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कराला में फ्लाईओवर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

कराला में फ्लाईओवर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

By HO BUREAU 

Updated Date

दिल्ली। दिल्ली के कराला में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 37 साल के हरप्रीत के रूप में हुई है। हत्या या आत्महत्या है, यह बात साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राजधानी दिल्ली के कराला इलाके में बुधवार सुबह सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माणाधीन फ्लाईओवर से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका एक शख्स दिखाई दिया।

पढ़ें :- नई दिल्लीः गोगी गैंग का वांटेड शार्प शूटर अमित उर्फ मिट्टू गिरफ्तार

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसके बाद दमकल विभाग की मदद से शव को फ्लाईओवर से उतार लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल में भेज दिया गया। मृतक अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रामा विहार इलाके में रहता था और टैक्सी चालक का काम करता था।

Advertisement