1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः भारतरत्न गुलजारी नंदा की मनीं पुण्यतिथि, नंदाजी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता

हरियाणाः भारतरत्न गुलजारी नंदा की मनीं पुण्यतिथि, नंदाजी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भारतरत्न गुलजारी नंदा की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर आयोजित समारोह में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक सुभाष सुधा व अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र को विकसित करने में नंदा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भारतरत्न गुलजारी नंदा की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर आयोजित समारोह में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक सुभाष सुधा व अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र को विकसित करने में नंदा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

कहा कि भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के आदर्शों और जीवन के संघर्ष को लेकर राष्ट्रीय सेमिनार होगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र को विकसित करने में पूर्व प्रधानमंत्री नंदा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके प्रयासों से ही कुरुक्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भारतरत्न गुलजारी लाल नंदा के कारण कुरुक्षेत्र पर्यटन हब के रूप में उभरकर आया है। उनकी सोच को आगे बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com