Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Fire : मुंडका हादसे के बाद 29 लोगों का अतापता नहीं, दर-ब-दर भटक रहे हैं परिजन

Delhi Fire : मुंडका हादसे के बाद 29 लोगों का अतापता नहीं, दर-ब-दर भटक रहे हैं परिजन

घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को अंदर कुछ लोगों के अवशेष मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 30 से 35 तक पहुंच सकती है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 मई। बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में तीन मंजिला इमारत में आग लगने की घटना के बाद परेशान परिजन अपने लोगों की तलाश में शुक्रवार रात से ही कभी अस्पताल तो कभी थाने और कभी घटनास्थल के चक्कर काट रहे हैं। ये सिलसिला शनिवार सुबह भी जारी है। घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को अंदर कुछ लोगों के अवशेष मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 30 से 35 तक पहुंच सकती है।

पढ़ें :- दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग

29 लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट

घटना के बाद तक 29 लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली है, जिनमें 24 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। मृतकों की पहचान के लिए पुलिस ने उनकी DNA जांच कराए जाने का फैसला लिया है। शनिवार सुबह घटना स्थल पर FSL की टीम मौके पर पहुंची। संजीव गुप्ता की अगुवाई में फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एवं अवशेष को इकट्ठा कर रहे हैं।

गुमशुदा लोगों की लिस्ट :

सोनी कुमारी (35 वर्ष, महिला) पत्नी मनोज ठाकुर, तानिया (27 वर्ष, महिला) पुत्री चंद्र भूषण, गीता देवी (42 वर्ष, महिला) पत्नी उपेंद्र सिंह, कैलाश जानी (55 वर्ष, पुरुष) पुत्र बहादुर सिंह, अमित जानी (34 वर्ष, पुरुष) पुत्र कैलाश जानी, नरेंद्र (26 वर्ष, पुरुष) पुत्र कन्हैया लाल, मोहिनी (38 वर्ष, महिला) पत्नी विजय पाल, पूजा (19 वर्ष, महिला) पुत्री राजेश, भारती देवी (42 वर्ष, महिला) पत्नी चमन, मधु देवी (29 वर्ष, महिला) पत्नी अमित कुमार, मोनिका (21 वर्ष, महिला) पुत्री विजय बहादुर, यशोदा देवी (35 वर्ष, महिला) पत्नी विश्वजीत, पूजा (19 वर्ष, महिला) बहन मोनी, मोहिनी (40 वर्ष, महिला) मां पीयूष, भारती नेगी (45 वर्ष, महिला) बहन वीरेंद्र नेगी, मुस्कान (22 वर्ष, महिला) पुत्री इस्लामुद्दीन, स्वीटी (32 वर्ष, महिला) पत्नी मनोज कुमार, प्रवीन (33 वर्ष, पुरुष) पुत्र आशाराम, रंजू देवी (32 वर्ष, महिला) देवर राजकुमार, प्रीति (24 वर्ष, महिला) पुत्री महिपाल, निशा कुमारी (18 वर्ष, महिला) चाचा सुमन, यशोदा देवी (34 वर्ष, महिला) पड़ोसी रवि कुमार, मधु (21 वर्ष, महिला) पुत्री राकेश, पूनम (19 वर्ष, महिला) पुत्री महिपाल, विशाल (24 वर्ष, पुरुष) पुत्र मिथलेश, मधु (24 वर्ष, महिला) चाचा अकन, सोनम (20 वर्ष, महिला) भाई अनुराग, गीता चौहान (45 वर्ष, महिला) पत्नी रामभवन और आशा (30 वर्ष, महिला) भाई वीरपाल है।

पढ़ें :- मिली सुविधाः परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रूट नंबर 928 पर बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com