Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Connaught Place Hotel Fire: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ के कनॉट प्लेस में स्थित एक फेमस होटल सिनसिटी रेस्ट्रोरेंट एंड बार में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है. हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश में जुट गईं. इस हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है.

पढ़ें :- सत्येंद्र जैन पर ACB का शिकंजा, जल बोर्ड टेंडर मामले में पूर्व मंत्री समेत 6 गिरफ्तार

चश्मदीदों के अनुसार, आग लगने की ये घटना सुबह 8 बजे की है. होटल के किचन में जब आग की लपटें नजर आईं, उस दौरान एक कर्मचारी अंदर ही मौजूद था, जो समय रहते बाहर निकल आया. पुलिस ने मेडिकल चेकअप के लिए उसे एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेज दिया है. कनॉट प्लेस में आग लगने की वजह से अफरातफरी का माहौल है. धुएं का गुबार दूर तक देखा जा सकता है.

Advertisement