1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. एमसीडी चुनाव के चलते आज को बंद रहेंगे दिल्ली के सरकारी स्कूल, पढ़ें

एमसीडी चुनाव के चलते आज को बंद रहेंगे दिल्ली के सरकारी स्कूल, पढ़ें

दिल्ली में 4 दिसंबर को होने वाले MCD चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आज यानी तीन दिसंबर को सभी सरकारी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली में 4 दिसंबर को होने वाले MCD चुनाव की तैयारियों को देखते हुए आज यानी तीन दिसंबर को सभी सरकारी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

इसे लेकर शिक्षा निदेशालय ने एक पत्र जारी कर स्कूलों को आदेश दिया है। DoE ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को जारी अपने लेटर में कहा है कि 3 दिसंबर को दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 के वोटिंग की तैयारियों के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

एमसीडी चुनाव के बाद 5 दिसंबर को भी दिल्ली नगर निगम के स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान उपलब्ध शिक्षकों ऑनलाइन मोड पर क्लास ले सकते हैं।

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन में जानकारी देते हुए बताया गया है कि 10 दिसंबर को स्कूल खुले रहेंगे। मालूम हो कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव की वोटिंग 4 दिसंबर को होगी. मतों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी।

इधर, दिल्ली सरकार ने भी एक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के कारण 5 दिसंबर को एमसीडी स्कूल बंद रहेंगे।

पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com