Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. 9 व 10 सितंबर को सुबह चार बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

9 व 10 सितंबर को सुबह चार बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी। यह निर्णय कानून व यातायात व्यवस्था आदि बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों, अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों व आम जनता की सुविधा के लिए लिया गया है।

पढ़ें :- हरियाणाः दीपेंद्र हुड्डा के स्वागत को हांसी से रोहतक तक हर स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने बांटे लड्डू

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान डीएमआरसी से मेट्रो सेवा सुबह चार बजे शुरू करने का अनुरोध किया था। जिससे जी 20 समिट में तैनात जवानों और अन्य कर्मचारियों को समय पर पहुंचने में असुविधा न हो।

Advertisement