Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली एनसीआर में जमकर हुई बारिश, मौसम की करवट से लोग खुश

दिल्ली एनसीआर में जमकर हुई बारिश, मौसम की करवट से लोग खुश

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 30 जून 2022। दिल्ली व एनसीआर में सुबह से ही तेज बारिश ने मौसम में ठंडक कर दी है। लंबे समय से मॉनसून का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों ने आज राहत की सांस ली। इस तरह से दिल्ली में मॉनसून ने अपनी दस्तक दे दी है। बारिश की वजह से चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली एनसीआर इलाकों में गुरुवार आंधी व तूफान का भी अलर्ट जारी किया हुआ है। बीते दिनों दिल्ली व आपस पास के इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेलसियस को छू रहा था।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसलाः EVM से ही होंगे चुनाव, बैलेट से चुनाव कराने की मांग वाली याचिकाएं खारिज

मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी दिल्ली में आज मॉनसून की दस्तक होने की संभावनाएं जताई गई थीं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में आज मॉनसून की एंट्री हो गई है।

दिल्ली व एनसीआर में तेज बारिश से पहले तेज हवाएं भी चली। जिसके चलते सुबह से ही मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में आज सुबह से ही न्यूनतम तापमान 27 डिग्री व अधिकतम तापमान 34 डिग्री बना हुआ था। नोएडा, गाजियाबाद, मयूर विहार सहित पूर्वी दिल्ली व एनसीआर में आज सुबह से ही तेज बारिश में कई जगह जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चार जुलाई को भारी बारिश व आंधी तूफान की भी संभावना जताई है।

Advertisement