Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, तेजी से गिर रहा प्लेटलेट्स, कमजोरी और बदन दर्द से कराह रहे मरीज

लखनऊ में डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, तेजी से गिर रहा प्लेटलेट्स, कमजोरी और बदन दर्द से कराह रहे मरीज

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ बुखार की चपेट ने है। डेंगू के अलावा टायफॉयड, चिकुनगुनिया, मलेरिया और वायरल मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें OPD में आने वाले मरीजों की संख्या हजारों में है। इन मरीजों में हाई ग्रेड फीवर के अलावा बदन दर्द, जोड़ों में दर्द, कमजोरी के अलावा ब्लड प्लेटलेट्स काउंट में तेजी से गिरावट भी दर्ज की जा रही है। बड़ी बात ये है कि इन मरीजों में डेंगू जांच रिपोर्ट नेगेटिव है बावजूद इसके लक्षण डेंगू जैसे घातक ही नजर आ रहे।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

अब जान लीजिए…राजधानी के 2 बड़े अस्पतालों का हाल…

लोकबंधु में बुखार के 50 से ज्यादा मरीज भर्ती

राजनारायण लोकबंधु अस्पताल में डेंगू सहित बुखार के 55 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ.सुरेश कौशल ने बताया कि कुछ मरीज गंभीर हालत में हैं। उनकी निगरानी लगातार की जा रही है। बुखार के रोगी पहले की तरह रोजाना आ रहे हैं। अभी हालात नियंत्रण से बाहर नहीं है। पैनिक जैसी भी सिचुएशन नहीं है।

बलरामपुर में 62 मरीज भर्ती

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बलरामपुर अस्पताल में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ.पवन अरुण ने बताया कि डेंगू के अलावा भी बुखार के कई मरीजों का इलाज चल रहा हैं। इन मरीजों में बुखार के अलावा बदन दर्द के लक्षण है। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। रिकवर होने में 5 से 7 दिन तक का समय लग रहा है।

Advertisement